
धर्म नगरी कवर्धा में श्री मद भगवत महापुराण का आयोजन अग्रवाल महिला मंडली कवर्धा द्वारा।
कवर्धा। धर्मनगरी कवर्धा में अग्रवाल महिला मंडली के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 जनवरी 2025 से 06 फरवरी 2025 तक बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, रायपुर रोड, कवर्धा में होगा।
इस पावन कथा महोत्सव में सभी धर्मप्रेमी भक्तों को सपरिवार भागवत कथा का रसपान करने और आध्यात्मिक लाभ अर्जित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण,, 30 जनवरी 2025 – कलश यात्रा, वेदी पूजा, महात्म्य कथा
31 जनवरी 2025 – मंगलाचरण, शुकदेव आगम 01 फरवरी 2025 – कपिल अवतार, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र 02 फरवरी 2025 – प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्री राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव 03 फरवरी 2025 – बाल लीला, गोवर्धन लीला 04 फरवरी 2025 – महारास, रुक्मिणी विवाह05 फरवरी 2025 – सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा, 06 फरवरी 2025 – तुलसी वर्षा, हवन, पूर्णाहुति, गीता पाठ
भक्तजनों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य कथा का आनंद लें और अपने जीवन को कृतार्थ करें।:
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने पंडित सौरभ शर्मा
आज के दौर में जहां युवा पीढ़ी डॉक्टर, इंजीनियर या बड़े अधिकारी बनने का सपना देखती है, वहीं अध्यात्म और परम पिता परमेश्वर की सेवा में अपना जीवन समर्पित करना एक अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। इसी दिशा में एक नया मिसाल पेश कर रहे हैं पंडित सौरभ शर्मा, जिन्होंने कम उम्र में ही आध्यात्मिक पथ को अपनाकर समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनने का निर्णय लिया है।
पंडित सौरभ शर्मा ने जिस समर्पण और निष्ठा के साथ सनातन धर्म, वेदों, उपनिषदों और भगवत भक्ति को अपने जीवन का मार्ग बनाया है, वह आज के युवाओं के लिए एक सीख है। जहां दुनिया भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित हो रही है, वहीं उन्होंने आत्मज्ञान और ईश्वर सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है।
उनका यह निर्णय केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को भी आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित कर रहा है। धर्म, संस्कृति और वेदों के प्रचार-प्रसार के प्रति उनकी निष्ठा न केवल सराहनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल मार्गदर्शन भी है।
ऐसे युवा संत समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं और आध्यात्मिक चेतना को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंडित सौरभ शर्मा की यह आध्यात्मिक यात्रा समाज के लिए प्रेरणा बनी रहे, यही कामना है।