
धान खरीदी केंद्र कोलेगांव में धान उठाव नही होने के कारण। समिति को आने वाले समय में हो सक्ता है लाखो का नुकसान।
कवर्धा, पंडरिया।। धान खरीदी केंद्र कोलेगांव पंजीयन क्रमांक 211 में अभी तक 38753 धान क्विंटल खरीदी किया जा चुका है पर अभी तक सिर्फ 18050 धान का उठाव हुआ है। और अभी वर्तमान में 18923 क्विंटल धान जाम पड़ा हुआ है।खरीदी में केवल एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है और 49% ही धान का उठाव हो पाया है।जिससे समिति प्रबंधक और समिति के लिए बहुत बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है।आने वाले समय में मौसम खराबी हो जाने से धान में साल्टेज होने की संभावना से समिति को लाखो का भरपाई करना पड़ सक्ता है।जो को प्रशासन को उठाव के लिए सजग होना आवश्यक है। धान उठाव की गति को बढ़ाए।जिससे नुकसान से समितियों को बचाया जा सके।