
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले में करेंगे योजनाओं का शुभारंभ।
कवर्धा, छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वादों और गारेंटी को पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रही है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के उत्थान के लिए शुरू की जा रही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में वर्चुअल माध्यम से किया गया। वही कवर्धा में आयोजित
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और जिले में इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
यह विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम शासकीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आज 10:30 बजे आयोजित होगा।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सोमवार को अपने कवर्धा दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शर्मा
प्रातः 10:30 बजे वे शासकीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा पहुंचे और योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे हिन्दू संगम, बोड़ला शामिल होंगे और वहां बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे वे जिला मुख्यालय कवर्धा लौटेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि मोदी की गांरेंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार यह योजना लागू कर रही है। इसका उद्देश्य राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा तैयारियां आज पूरी कर ली गई है। इस आयोजन में जिले का अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।